विदरस्पून ने अपना फैशन लाइन शुरू किया

लॉस एंजेलिस, 7 मई (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री रीज विदरस्पून ‘ड्रैपर जेम्स’ नाम से अपना लाइफस्टाइल और स्पोर्ट्स वियर फैशन लाइन शुरू कर रही हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, विदरस्पून ने यह फैशन लाइन खास दक्षिणी अमेरिका की फैशन परस्त महिलाओं के लिए जारी किया है, जिन्हें लोगों की नजरों में आना पसंद है।

ड्रैपर जेम्स संग्रह का 40 फीसदी उत्पादन दक्षिण में ही होगा।

विदरस्पून ने फैशन जगत की व्यापार पत्रिका डब्ल्यूडब्ल्यूडी को बताया, “दक्षिण की महिलाओं और पूरे देश की महिलाओं में दिलचस्प बात यह है कि सभी एले, वोग और डब्ल्यूडब्ल्यूडी पढ़ती हैं। उन्हें फैशन की काफी जानकारी है। मैं उनके लिए ऐसा कुछ बनाना चाहती थी, जिससे वे लोगों की नजरों में आ सकें। मेरे संग्रह में मेरी परवरिश की झलक है, जो दक्षिण में हुई है। साथ ही आधुनिक दक्षिणी फैशन का भी मिश्रण है।”

विदरस्पूर अपने ड्रैपर जेम्स लाइन के तहत हर साल पांच संग्रह जारी करेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493