पापा मेरे रॉकस्टार हैं : महाक्षय

मुंबई, 7 मई (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेता महाक्षय चक्रवर्ती का कहना है कि उनके पिता और बॉलीवुड के डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती के साथ उनके दोस्ताना संबंध है। महाक्षय ने कहा कि उनके पिता उनके रॉकस्टार हैं।

महाक्षय ने आईएएनएस को बताया, “पापा के साथ मेरे बेहद करीबी और मजबूत संबंध हैं। हम दोनों के बीच दोस्ताना संबंध हैं। मैं उनके साथ हर बात साझा कर सकता हूं। वह मेरे रॉकस्टार हैं..वह विनम्र अभिनेता हैं, मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है।”

महाक्षय ने यह भी कहा कि उनके पिता हमेशा उनका मार्गदर्शन करते हैं, लेकिन अपनी जिंदगी के फैसले वह खुद लेते हैं।

इस समय महाक्षय अपनी आने वाली फिल्म ‘इश्क दरिया’ के प्रचार में व्यस्त हैं, जिसमें अभिनेत्री एवलिन शर्मा ने भी काम किया है।

एवलिन के बारे में उन्होंने कहा, “वह एक अच्छी साथी कलाकार है और कई लोगों को तो लगता है कि वह विदेशी है। इस फिल्म में वह बिन मेकअप एक सादगी भरे किरदार में नजर आएंगी। वह बहुत सामान्य सी लड़की है।”

निर्देशक वी. के. प्रकाश की ‘इश्क दरिया’ 15 मई को प्रदर्शित हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493