इरिना के साथ अंतरंग हुए कूपर

न्यूयॉर्क, 7 मई (आईएएनएस)। अभिनेता ब्रेडली कूपर और मॉडल इरिना शायक को यहां एक-दूसरे के साथ अंतरंग होते देखा गया।

दोनों को सोमवार को रिहाना के मेट गाला (यहां मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट्स कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूठ के लाभ के लिए चंदा चुटाने का वार्षिक कार्यक्रम) में पार्टी के बाद एक-दूसरे के काफी करीब होते दिखे।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, एक सूत्र ने समाचार पत्र न्यूयॉर्क को बताया, “दोनों सुबह के तीन-चार बजे तक कार्यक्रम स्थल में रुके। कूपर और इरिना ने रात की शुरुआत करीबी दोस्तों के साथ की, जिसमें केरी वाशिंगटन, लियोनाडरे डीकैप्रियो और टाइलर विंकलोव्स थे, लेकिन उसके बाद वे नीचे कैरियोकी वाले कमरे में चले गए, जहां दोनों एक-दूसरे के साथ अंतरंग होते देखे गए।”

सूत्र ने बताया, “वे पूरी रात साथ थे।”

एक समूह में क्लब डांस कर रहे लोगों में गायिका रिहाना, मेडोना और सुपर मॉडल नाओमी कैंपबेल थीं। बाद में पी.डीडी, माइली साइरस, जेनिफर लॉरेंस और मेडोना की 18 साल की बेटी लॉर्डस भी इस समूह में शामिल हो गईं।

पार्टी में जस्टिन बीबर भी मौजूद थे। उन्हें मॉडल केंडल जेनर, गिगी और बेला हादिद के साथ देखा गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493