टाइगा ने तोड़े संगीत कार्यक्रम के नियम

लॉस एंजेलिस, 7 मई (आईएएनएस)। रैप गायक टाइगा ने अपनी कथित प्रेमिका 17 वर्षीय केली जेनर को एक संगीत कार्यक्रम में लाकर नियमों का उल्लंघन किया। यह संगीत कार्यक्रम 18 साल या उससे ऊपर की उम्र के लोगों के लिए था।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के मुताबिक, कार्यक्रम में ल्यूडाक्रिस के साथ प्रस्तुति देने वाले टाइगा कार्यक्रम के नियमों को साख पर रखकर रियलिटी टीवी हस्ती केली को कार्यक्रम में ले गए।

जब टाइगा मंच पर थे, जब केली कथित तौर पर मंच के पीछे उनका इंतजार करते हुए चिकन विंग और एपेटाइजर का लुत्फ उठा रही थीं।

छात्रों ने निश्चित तौर पर उनकी मौजूदगी को नोटिस किया। एक छात्र ने ट्विटर पर लिखा, “सीयूएसएफ (काल स्टेट यूनिवर्सिटी फुलेर्टन) ने कहा था कि कंसर्ट में आने वाले मेहमानों की उम्र 18 साल या उससे अधिक होनी चाहिए, लेकिन टाइगा, केली को अपनी मेहमान के तौर पर लाए थे।”

नवंबर में एक क्लब में टाइगा की प्रेमिका को कम उम्र के कारण प्रवेश नहीं देने कारण कथित तौर पर टाइगा ने क्लब का बहिष्कार कर दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493