ब्रिटेन : संसदीय चुनाव के तहत मतदान शुरू

लंदन, 7 मई (आईएएनएस)। ब्रिटेन में संसदीय चुनाव के तहत गुरुवार को मतदान शुरू हुए। मतदान के लिए देशभर में 50,000 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

बीबीसी के मुताबिक, ग्रीनविच मीन टाइम (जीएमटी) के अनुसार, सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ, जो रात 10 बजे तक चलेगा। 650 सीटों के लिए पांच करोड़ नागरिक अपने मताधिकारों का प्रयोग करेंगे।

वर्ष 2010 के संसदीय चुनाव में कुल 65 फीसदी मतदान हुआ था।

संसदीय चुनाव के अलावा, 279 स्थानीय निकायों के 9,000 काउंसिल सीटों के लिए भी मतदान कराए जा रहे हैं। बेडफोर्ड, कोपलैंड, लिसेस्टर, मैंसफील्ड, मिडल्सबर्ग और टॉरबे में मेयर का चुनाव भी किया जाएगा।

चुनाव के अंतिम परिणाम शुक्रवार दोपहर घोषित किए जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493