नरेन को मिली बीसीसीआई की हरी झंडी

मुम्बई , 7 मई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की संदिग्ध गेंदबाजी ऐक्शन समिति ने कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के कैरेबियाई स्पिन गेंदबाज सुनील नरेन को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण में फिर से गेंदबाजी करने की अनुमति दे दी है।

बीसीसीआई संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन समिति ने हालांकि इस बार नरेन को अंतिम चेतावनी दी है। अब नरेन अपनी टीम के लिए ऑफ स्पिन सहित हर तरह की गेंद फेंक सकेंगे।

नरेन को 29 अप्रैल को बीसीसीआई की संदिग्ध गेंदबाजी ऐक्शन समिति के सामने अपनी ऑफ ब्रेक गेंद को लेकर परीक्षण देना पड़ा था, जिसे समिति ने प्रतिबंधित कर दिया था।

समिति ने 6 मई को हालांकि नरेन को खेलने की अनुमति दे दी। बोर्ड ने कहा है कि नरेन का नाम संदिग्ध ऐक्शन वाले गेंदबाजों की सूची से हटाया जा रहा है लेकिन अब अगर उन्होंने तय मानकों का उल्लंघन किया तो फिर उन पर इस सत्र में खेलने पर प्रतिबंध लग जाएगा।

इससे नाइट राइडर्स को काफी फायदा होगा क्योंकि नरेन ने नाइट राइडर्स को दो बार आईपीएल खिताब दिलाने में अहम किरदार निभाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493