आईपीएल-8 : क्वालीफायर-1 के लिए टिकटों की बिक्री शुरू

नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के जारी मौजूदा संस्करण के पहले क्वालीफायर मैच के लिए टिकटों की बिक्री गुरुवार से शुरू हो गई।

आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट खरीदे जा सकते हैं।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि लीग चरण के मुकाबले समाप्त होने के बाद 19 मई को वानखेड़े स्टेडियम में पहला क्वालीफायर मुकाबला खेला जाएगा।

इस मैच के लिए टिकट की न्यूनतम कीमत 750 रुपये रखी गई है।

तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच होने वाले इलिमेनटर मुकाबला 20 मई को एमसीए अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा तथा इस मैच के लिए टिकटों की बिक्री पहले ही शुरू हो चुकी है।

क्वालीफायर-1 और इलिमेनटर मैचों के लिए टिकटों की बॉक्स ऑफिस से बिक्री जल्द ही शुरू की जाएगी। इसके अलावा क्वालीफायर-2 और फाइनल मुकाबलो के लिए टिकटों की बिक्री इंटरनेट और बॉक्स ऑफिस पर जल्द ही शुरू की जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493