बार्सिलोना की जीत पर खुश हैं पिक

बार्सिलोना, 7 मई (आईएएनएस)। स्पेन के अग्रणी फुटबाल क्लब एफसी बार्सिलोना के डिफेंडर गेरार्ड पिक चैम्पियंस लीग के पहले चरण के मुकाबले में बायर्न म्यूनिख पर अपनी टीम को मिली जीत से बेहद खुश हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, कैंप नोऊ में बुधवार को हुए इस मैच में बार्सिलोना ने बायर्न को 3-0 से मात दे दी।

बार्सिलोना के स्टार स्ट्राइकर लियोनेल मेसी ने दो गोल दागे और मेसी के शानदार पास पर ब्राजीलियाई स्टार नेमार ने मैच के आखिरी छणों में एक और गोल दागा।

मैच के बाद पिक ने कहा, “हमने एक रोमांचक मैच खेला। हमने पूरे 90 मिनट तक अच्छा बचाव किया और सबसे बड़ी बात है कि हमने गोल के अवसर भी बनाए। लुइस सुआरेज मध्यांतर से पहले एक मौका गंवा बैठे, लेकिन मध्यांतर के बाद हम कई बार पलटवार करने में सफल रहे।”

बार्सिलोना यह मैच जीतने में सफल रहा, लेकिन उनके लिए यह मैच बेहद कठिन रहा। मैच के 78 मिनटों तक कोई भी टीम एक भी गोल नहीं कर सकी।

पिक ने कहा, “जब गेंद हमारे पास नहीं थी तब भी हमें बहुत परेशानी नहीं हुई। लेकिन जब हम गेंद पर कब्जा जमाने में सफल हुए तो हमने उसका पूरा फायदा उठाया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493