शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 118 अंक नीचे (राउंडअप)

मुंबई, 7 मई (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 118.26 अंकों की गिरावट के साथ 26,599.11 पर और निफ्टी 39.70 अंकों की गिरावट के साथ 8,057.30 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 3.97 अंकों की तेजी के साथ 26,721.34 पर खुला और 118.26 अंकों या 0.44 फीसदी गिरावट के साथ 26,599.11 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,850.37 के ऊपरी और 26,423.99 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 12 शेयरों में तेजी दर्ज की गई। टीसीएस (3.27 फीसदी), बजाज ऑटो (2.31 फीसदी), कोल इंडिया (2.21 फीसदी), आईटीसी (1.54 फीसदी) और हीरो मोटोकॉर्प (1.21 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे एक्सिस बैंक (2.95 फीसदी), ओएनजीसी (2.94 फीसदी), मारुति (2.52 फीसदी), हिंडाल्को (2.47 फीसदी) और आईसीआईसीआई बैंक (2.44 फीसदी)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 20.00 अंकों की गिरावट के साथ 8,077.00 पर खुला और 39.70 अंकों या 0.49 फीसदी गिरावट के साथ 8,057.30 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 8,122.60 के ऊपरी और 7,997.15 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप 199.67 अंकों की गिरावट के साथ 10,065.56 पर और स्मॉलकैप 181.80 अंकों की गिरावट के साथ 10,647.99 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से मात्र तीन सेक्टरों सूचना प्रौद्योगिकी (1.63 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.31 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.14 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई।

बीएसई के बैंकिंग (2.33 फीसदी), रियल्टी (2.20 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (2.01 फीसदी), तेल एवं गैस (1.96 फीसदी) और बिजली (1.44 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक गिरावट रही।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 773 शेयरों में तेजी और 1,901 में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 106 शेयरों के भाव में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493