चेन्नई, 7 मई (आईएएनएस)। वाहनों के टायर बनाने वाली कंपनी गुडइयर इंडिया लिमिटेड ने गुरुवार को कहा कि 2014-15 की चौथी तिमाही में उसे 15.62 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। एक साल पहले समान अवधि में कंपनी को 28.09 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज में दी गई नियमित सूचना में कंपनी ने कहा कि आलोच्य तिमाही में कंपनी की कुल आय 275.05 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले समान अवधि में 388.52 करोड़ रुपये थी।
dharmpath.com dharmpath