आईपीएल-8 : नाइट राइडर्स ने डेयरडेविल्स को दिया 172 रनों का लक्ष्य (लीड-1)

कोलकाता, 7 मई (आईएएनएस)। कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने घरेलू मैदान ईडन गरडस पर जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण के 42वें मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स के सामने जीत के लिए 172 रनों का लक्ष्य रखा है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनते हुए नाइट राइडर्स निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 171 रन बनाए।

नाइट राइडर्स के स्कोर में युसुफ पठान (42) का विशेष योगदान रहा।

डेयरडेविल्स टीम में वापसी के साथ वरिष्ठ गेंदबाज जहीर खान ने टीम को पहली सफलता दिलाने का सिलसिला जारी रखा और पांचवें ओवर में नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर (12) को विकेट के पीछे कैच आउट करवा दिया।

सातवें ओवर में आक्रमण पर बुलाए गए स्पिन गेंदबाज अमित मिश्रा ने अपने शुरुआती दो ओवरों में मात्र दो रन देकर सलामी बल्लेबाज रोबिन उथप्पा (32) को पवेलियन की राह दिखा दी।

उथप्पा पगबाधा करार दिए गए। उन्होंने 31 गेंदों में चार चौके और एक छक्का लगाया।

इसके बाद 12वें ओवर में आक्रमण पर आए युवराज सिंह ने मनीष पांडेय (22) को क्लीन बोल्ड कर दिया और डेयरडेविल्स को तीसरी सफलता दिला दी। पियूष चावला (22) भी अपनी पारी को ज्यादा आगे नहीं ले जा सके।

मनीष और पियूष ने 19-19 गेंदों का सामना किया और दोनों ही बल्लेबाजों ने एक-एक चौके और एक-एक छक्के लगाए।

पियूष के जाने के बाद हालांकि यूसुफ ने रन गति तेज कर दी। यूसुफ हालांकि 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर सौरभ तिवरी के हाथों लपक लिए गए। उनका विकेट इमरान ताहिर ने लिया। यूसुफ ने अपनी तेज पारी में 24 गेंदों का सामना कर तीन चौके और इतने ही छक्के लगाए।

जोहान बोथा (17) ने हालांकि आखिरी ओवर में पांच गेंदों में चार चौके लगाकर टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचा दिया।

ताहिर को दो विकेट मिले, जबकि अमित मिश्रा ने बेहद कसी हुई गेंदबाजी करते हुए चार ओवरों में 20 रन देकर एक विकेट हासिल किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493