लॉस एंजेलिस, 8 मई (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री ब्लैकलाइवली दिग्गज फिल्म निर्देशक वूडी एलेन की आगामी फिल्म में काम करने जा रही हैं।
वेबसाइट ‘डेडलाइन डॉट कॉम’ के मुताबिक, लाइवली (27) के साथ, क्रिस्टन स्टुअर्ट, ब्रूस विलिस और जेसे इजनबर्ग भी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
फिल्म का नाम अभी तय नहीं है। कहानी के बारे में भी फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई है। इस फिल्म का निर्माण वूडी अपने साझेदारों लेटी आरसंस, स्टीफन टेनेनबॉम और एडवर्ड वाल्सन के साथ करेंगे।
dharmpath.com dharmpath