जायन ने प्रशंसकों से अपशब्द न कहने के लिए कहा

लंदन, 8 मई (आईएएनएस)। गायक जायन मलिक ने प्रशंसकों से उन्हें ऑनलाइन अपशब्द न कहने के लिए कहा है। प्रशंसकों ने ऐसा जायन का अपने पूर्व बैंड ‘वन डायरेक्शन’ के साथी लुइस टॉमलिंसन से झगड़ा होने के बाद किया।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, जायन को पूर्व बैंड साथी टॉमलिन्सन से हुई तकरार के बाद ट्विटर पर प्रशंसकों से कड़ी फटकार झेलनी पड़ी। लेकिन उन्होंने जोर दिया कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया और वह अभी भी अपने प्रशंसकों से प्यार करते हैं।

जायन (22)ने ट्विटर पर लिखा, “मुझे नहीं पता कि मुझ पर अपना बचाव करने के लिए हमला क्यों बोला जा रहा है। लोगों ने इसे तोड़-मरोड़ दिया। मैं अपने प्रशंसकों से प्यार करता हूं। प्रत्येक प्रशंसक से प्यार करता हूं।”

जायन ने संगीत निर्माता नॉटी ब्वॉय से बैर पालने पर सार्वजनिक रूप से टॉमलिन्सन को आड़े हाथों लिया था, जायन की ओर से यह ट्वीट उस घटना के एक दिन बाद आई है। नॉटी ब्वॉय, जायन के साथ उनके एकल गीत पर काम कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493