काठमांडू, 8 मई (आईएएनएस)। हिमालयी देश नेपाल में 25 अप्रैल को आए विनाशकारी भूकंप के करीब दो सप्ताह बाद शुक्रवार को एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता पांच दर्ज की गई। यह जानकारी नेशनल सिस्मोलॉजिकल सेंटर ने दी।
‘कांतिपुर न्यूज’ के मुताबिक, सिस्मोलॉजिकल सेंटर ने बताया कि भूकंप का केंद्र दोलखा और सिंधुपालचौक जिले के सीमावर्ती इलाके के करीब था।
नेपाल में गुरुवार रात को चार तीव्रता का भूकंप आया था, जिसका केंद्र सिंधुपाल चौक जिला था।
dharmpath.com dharmpath