लोहान ने सामुदायिक सेवा में लापरवाही की

लंदन, 8 मई (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री लिंडसे लोहान कथित तौर पर सजा के रूप में मिली सामुदायिक सेवा को करने में लापरवाही कर रही हैं। उन्होंने फरवरी से अब तक 20 घंटों से भी कम सामुदायिक सेवा की है।

वेबसाइट ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ के मुताबिक, ‘मीन गर्ल्स’ की इस अभिनेत्री को अदालत ने फरवरी में सजा के तौर पर इस महीने के अंत तक 125 घंटों की सामुदायिक सेवा पूरी करने के आदेश दिए थे। गुरुवार को इस मामले में होने वाली एक सुनवाई में उन्हें यह पुष्टि करनी थी कि उन्होंने सामुदायिक सेवा का समय पूरा करके अपनी सजा पूरी कर ली है।

हालांकि, यहां एक सामुदायिक सेवा संगठन ने अभियोजकों को बताया कि लोहान ने 20 घंटों से भी कम सामुदायिक सेवा की है।

अभियोजकों ने ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ को बताया कि वे लोहान की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी करने की मांग कर रहे हैं।

लोहान ने इस सप्ताह के शुरुआत में सामुदायिका सेवा का दावा करते हुए इंस्टाग्राम पर फाइलों के बीच बैठे हुए अपनी तस्वीर साझा की थी।

लोहान को जून 2012 में तेज गति से वाहन चलाने से हुई दुर्घटना के लिए सामुदायिक सेवा की सजा मिली थी। इसके साथ ही उन्हें मानसिक उपचार करवाने और पुनर्वास के लिए कहा गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493