तेलुगू फिल्म में साथ काम करेंगे मेनन, नाग अचैतन्य

चेन्नई, 8 मई (आईएएनएस)। निर्माता गौतम वासुदेव मेनन और अभिनेता अकिनेनी नाग चैतन्य एक नई तेलुगू फिल्म में एक बार फिर से साथ काम करेंगे। फिल्म की शूटिंग 11 मई को शुरू हो रही है।

यह फिल्म मेनन की तमिल फिल्म ‘अच्चम येनबंधु मदामैयादा’ का तेलुगू संस्करण होगी।

फिल्म इकाई के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “यह एक तमिल-तेलुगू द्विभाषी फिल्म है। दोनों संस्करणों की शूटिंग एक साथ शुरू होगी, लेकिन गौतम इसके तमिल संस्करण के कुछ हिस्सों की शूटिंग पहले ही कर चुके हैं। नाग चैतन्य के साथ इसके तेलुगू संस्करण की शूटिंग सोमवार से शुरू होगी।”

हाल ही में गौतम को फिल्म के तमिल संस्करण में नायिका के तौर पर अभिनेत्री पल्लवी सुभाष की जगह दूसरी अभिनेत्री को रखा है।

सूत्र ने बताया, “गौतम ने पल्लवी की जगह एक नई अभिनेत्री को रखा है। संभावना है कि नई अभिनेत्री फिल्म के दोनों संस्करणों में सिंबू और नाग चैतन्य दोनों के साथ अभिनय करें।”

गौतम और चैतन्य पहले तेलुगू की जबरदस्त सफल फिल्म ‘ये माया चेसेव’ में साथ काम कर चुके हैं। संयोग की बात है कि इस फिल्म के तमिल संस्करण में भी नायक के किरदार में सिंबू थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493