मुंबई, 8 मई (आईएएनएस)। फिल्मकार फैसल सैफ ने बॉलीवुड के ‘दबंग’ अभिनेता सलमान खान के प्रति अपना समर्थन जताने के लिए अपनी फिल्म ‘मैं हूं (पार्ट-टाइम) किलर’ की रिलीज डेट (15 मई) आगे बढ़ाने का फैसला किया है।
बंबई उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को ‘हिट एंड रन’ मामले के दोषी सलमान की पांच साल की सजा स्थगित कर दी। बुधवार को सत्र न्यायाधीश डी.डब्ल्यू देशपांडे ने 13 साल पुराने इस मामले में सलमान को दोषी पाया था और उन्हें पांच साल कारावास की सजा के साथ ही 25,000 रुपये जुर्माना भी लगाया था।
फैसल खान ने आईएएनएस को बताया, “यह सलमान, उनके परिवार और पूरे बॉलीवुड के लिए बेहद चौंकाने वाला एवं भावुक करने देने वाला समय है। हां, फिल्म की रिलीज की तारीख को आगे बढ़ाने का निर्णय हमारा है। मुझे लगता है कि न केवल मुझे बल्कि पूरे बॉलीवुड को सलमान व उनके परिवार को अपना समर्थन देना चाहिए।”
‘मैं हूं (पार्ट टाइम) किलर’ पहले अनुराग कश्यप की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बांबे वेल्वेट’ के साथ रिलीज होनी थी। अब यह ‘तनु वेड्स मनु रिट्नर्स’ (22 मई) के साथ रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath