पंजाब नेशनल बैंक का शुद्ध लाभ घटा

चेन्नई, 8 मई (आईएएनएस)। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक पंजाब नेशनल बैंक ने शुक्रवार को कहा कि उसका शुद्ध लाभ 2014-15 में 3,061.58 करोड़ रुपये रहा, जो 2013-14 में 3,342.57 करोड़ रुपये था।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज में जारी नियमित सूचना में बैंक ने कहा कि उसकी कुल आय हालांकि बढ़ी है। आलोच्य अवधि में यह 52,206.09 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले 47,799.96 करोड़ रुपये थी।

बैंक के बोर्ड ने अपने दो रुपये के अंकित मूल्य वाले प्रत्येक शेयर पर 3.30 रुपये लाभांश की घोषणा की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493