तनिष्क से जुड़ेंगी दीपिका

नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को गहनों के ब्रांड तनिष्क ने अपना ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है।

दीपिका ने एक बयान में कहा, “यह मेरे लिए अतुल्य सम्मान है। तनिष्क नवाचारों में विश्वास करता है और उनके गहने खूबसूरत और डिजाइनर होते हैं। यह तनिष्क की समृद्ध विरासत है।”

दीपिका ने आगे कहा, “तनिष्क के साथ मेरा संबंध वर्षो पुराना है, जब मैं परिवार के साथ बेंगलुरू में तनिष्क के स्टोर जाती थी। मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि वर्षो से तनिष्क से गहनों की खरीददारी करते हुए हमारा इसके साथ एक रिश्ता बन गया है, जो इस नए पड़ाव के साथ और मजबूत हुआ है।”

टाइटन कंपनी लिमिटेड के गहना विभाग के मार्केटिंग महाप्रबंधक दीपक तिवारी ने कहा, “दीपिका दृढ़ और प्रगतिशील भारतीय महिलाओं का प्रतिनिधित्व करती हैं और इसलिए उन्हें कंपनी ने ब्रांड एंबेसडर बनाया है।”

तिवारी ने कहा, “वह आज की महिला हैं, जिन्हें पता है कि उन्हें क्या चाहिए और वे अपने फैसले खुद लेती हैं। साथ ही वह अपने जड़ों से भी जुड़ी हुई हैं और रिश्तों की कद्र करती हैं, जो उनकी प्रगितशीलता की निशानी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493