बीजिंग, 9 मई (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय तैराकी महासंघ (एफआईएनए) ने ओलंपिक चैम्पियन चीन के सुन यांग के डॉक्टर बा झेन पर निलंबन के दौरान नियमों को तोड़ने के लिए शनिवार को नया प्रतिबंध लगा दिया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, बा पर एक साल का प्रतिबंध लगा था। इस दौरान हालांकि पिछले साल एशियाई खेलों में वह यांग को सहायता देते देखे गए थे। यांग ने इस प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण पदक हासिल किया।
एफआईएनए की ओर से कहा गया, “निजी तौर पर इंचियोन एशियाई खेलों में आना और अपने एथलीट को मदद देना नियमों के खिलाफ है। इसकी जानकारी चीन के राष्ट्रीय तैराकी टीम को भी नहीं थी।”
एफआईएनए के अनुसार, अब बा झेन पर 28 सितंबर, 2014 से 27 सितंबर, 2015 तक प्रतिबंध लागू रहेगा।
गौरतलब है कि सुन यांग को प्रतिबंधित दवा ट्राइमेटाजिडाइन इस्तेमाल करने का दोषी पाया गया था। इस कारण उनके डॉक्टर बा पर भी एक साल का प्रतिबंध लगाया गया।
dharmpath.com dharmpath