बगदाद, 9 मई (आईएएनएस)। इराक के दियाला प्रांत में इराकी बल एक जेल में आतंकवाद के अपराध में कैद लगभग 150 कैदियों को जेल से भागने से रोकने में असफल रहे। एक सुरक्षा सूत्र ने शनिवार को बताया कि इस दौरान कम से कम 30 लोग मारे गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक, घटना की शुरुआत तब हुई जब खालिस शहर में शुक्रवार रात एक जेल में कैदियों के एक समूह ने रात के दौरे पर आए एक सुरक्षाकर्मी की बंदूक छीन ली।
सूत्र ने बताया कि बाद में कैदियों ने जेल के अन्य विभागों पर कब्जा करके और हथियार इकट्टे कर लिए और सुरक्षा बलों के साथ लगभग चार घंटों तक मुठभेड़ की। सेना के घटना स्थल पर पहुंचने के बाद स्थिति पर काबू पाया जा सका।
सूत्र ने बताया कि इस दौरान 20 कैदियों और 10 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई तथा 15 अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए।
लगभग 150 कैदी जेल से भाग गए। लेकिन उनके नंबरों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
dharmpath.com dharmpath