कोलकाता, 9 मई (आईएएनएस)। बंगाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (बीसीसीएंडआई) का 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल दो दिन के भूटान दौरे पर जा रहा है। भूटान के शीर्ष राजनीतिक नेतृत्व से मिलने और कारोबारी सहयोग में नई संभावनाएं तलाशने के लिए चैंबर का यह दौरा 12 मई से शुरू हो रहा है।
चैंबर के अधिकारी ने यहां कहा, “यह दौरा मुख्य रूप से बी2बी और बी2जी बैठकों पर आधारित होगा। यह प्रतिनिधिमंडल भूटान में भारत के राजदूत सहित भूटान के प्रधानमंत्री, आर्थिक मामलों के मंत्री, वित्त मंत्री के साथ भी बैठकें करेगा।”
इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व बंगाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष आलोक रॉय करेंगे।
बंगाल चैंबर पूर्वी भारत और भूटान के बीच द्विपक्षीय कारोबार को बढ़ावा देने के लिए भूटान चैंबर के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर करेगा।
dharmpath.com dharmpath