काबुल, 9 मई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के पूर्वी नांगरहार प्रांत में शनिवार को 18 आतंकवादियों ने पुलिस के सामने हथियार डाल दिए।
नांगरहार प्रांत में शांति आयोग के प्रमुख हाजी मलिक नाजिर ने पूर्व आतंकवादियों के स्वागत के लिए प्रांत की राजधानी जलालाबाद में आयोजित एक समारोह में कहा, “आज शिनवर जिले में और तोरखाम-जलालाबाद मार्ग पर पिछले कुछ सालों से सरकार विरोधी गतिविधियों में लिप्त 18 असंतुष्ट भाइयों ने हथियार डाल दिए और उन्होंने हिंसा त्याग दिया।”
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अधिकारियों ने कहा, “इन लोगों के शांति प्रक्रिया में शामिल होने से नांगरहार प्रांत में सुरक्षा में सुधार होगा।”
सरकार से लड़ रहे तालिबान आतंकवादियों ने अभी तक इस घटनाक्रम पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
अफगानी अधिकारियों के अनुसार, पिछले एक वर्ष के दौरान 4,000 से अधिक आतंकवादी लड़ाई छोड़कर सरकार समर्थित शांति प्रक्रिया में शामिल हो चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath