गोल्फ : कट हासिल करने से चूके लाहिड़ी

पोंटे वेड्रा बीच (अमेरिका), 9 मई (आईएएनएस)। भारत के स्टार गोल्फ खिलाड़ी अनिर्बान लाहिड़ी ने दूसरे दौर में अपने स्कोर में सुधार किया, इसके बावजूद वह प्लेअर्स चैम्पियनशिप में शुक्रवार को कट हासिल करने से चूक गए।

लाहिड़ी पहली बार इस चैम्पियनशिप में हिस्सा ले रहे हैं। दूसरे दौर में लाहिड़ी ने पार-72 का स्कोर हासिल किया लेकिन पहले दौर में खराब प्रदर्शन करने के कारण वह अपनी स्ेिथति में अधिक सुधार नहीं कर सके और दो दिनों में चार अंडर 148 स्कोर ही हासिल कर सके।

दूसरे दौर के बाद कट 144 घोषित किया गया था। टाइगर वुड्स भाग्यशाली रहे कि वह कट हासिल करने में सफल रहे। शॉग्रास कोर्स पर जारी इस आयोजन में वुड्स 14 अन्य गोल्फरों के साथ 61वें स्थान पर हैं।

अमेरिका के केविन ना और उनके ही देश के जेरी केली आठ अंडर 136 स्कोर के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। दक्षिण अफ्रीका के ब्रेंडन ग्रेस और कनाडा के डेविड हर्न, अमेरिका के रिकी फ्लावर और क्रिस किर्क संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं।

विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त रोरी मैक्लेरॉय 13 अन्य गोल्फरों के साथ संयुक्त रूप से 71वें स्थान पर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493