इराक : 43 कैदी जेल से फरार, 44 व्यक्ति मारे गए (लीड-1)

बगदाद, 9 मई (आईएएनएस)। इराक के दियाला प्रांत में एक जेल में भड़के दंगे के बीच 43 कैदी जेल से फरार हो गए और इस दौरान 33 कैदी और 11 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। दंगे में 17 अन्य व्यक्ति घायल भी हुए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक, सूत्रों ने बताया कि फरार नौ कैदियों को आतंकवाद के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था, और बाकी आपराधिक गतिविधियों के आरोपी थे।

सूत्र के अनुसार, घटना तब घटी जब खालिस शहर में शुक्रवार रात पुलिस मुख्यालय की जेल में कैदियों के एक समूह ने देर रात दौरे पर पहुंचे एक सुरक्षाकर्मी की बंदूक छीन ली।

सूत्र ने बताया कि बाद में कैदियों ने जेल के अन्य विभागों पर कब्जा करके और हथियार जुटा लिए और सुरक्षा बलों के साथ उनकी लगभग चार घंटे तक मुठभेड़ चली। सेना के घटना स्थल पर पहुंचने के बाद स्थिति पर काबू पाया जा सका।

प्रारंभ में सूत्र ने 20 से अधिक कैदियों और 10 पुलिसकर्मियों के मारे जाने की बात कही थी। दंगे में 15 पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी बात कही गई थी। जेल में 150 से अधिक कैदी थे।

इराक में जेल से कैदियों के भागने की घटना आम बात है। वर्ष 2013 में सैकड़ों की संख्या में कैदी अबू गरीब जेल से फरार हो गए थे। इसमें कोई 500 कैदी अलकायदा के आतंकवादी थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493