सरफराज अद्भुत प्रतिभा के धनी : वीज

मुंबई, 9 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम की ओर से खेल रहे आस्ट्रेलियाई हरफनमौला खिलाड़ी डेविड वीज ने टीम के 17 वर्षीय साथी खिलाड़ी सरफराज खान की शनिवार को जमकर सराहना की और कहा कि उनका भविष्य उज्‍जवल है।

रॉयल चैलेंजर्स को आईपीएल-8 में रविवार को मुंबई इंडियंस का उनके घरेलू मैदान पर सामना करना है।

मैच की पूर्व संध्या पर वीज ने कहा, “सरकार अद्भुत प्रतिभा के धनी खिलाड़ी हैं। 17 वर्ष के खिलाड़ी को इस अंदाज में खेलते देखना अविश्वसनीय है।”

सरफराज विस्फोटक बल्लेबाज माने जाते हैं तथा 2014-15 में उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया। सरफराज भारतीय अंडर-19 टीम के लिए भी खेल चुके हैं।

वीज ने कहा, “मेरे खयाल से अभी उन पर ज्यादा उम्मीदें लादनी ठीक नहीं होंगी। उसे स्वतंत्र होकर मैदान पर उतरना चाहिए और जिस अंदाज में वह खेलता है खेलने देने की जरूरत है। आईपीएल के इस सीजन में वह हमारे लिए अब तक बेहद अहम साबित हुए हैं।”

सरफराज ने रॉयल चैलेंजर्स के लिए आईपीएल-8 के लिए चार मैच खेले हैं और 11, 45 (नबाद), 8 और नाबाद 11 रनों की पारियां खेली हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493