रीस विदरस्पून को कॉफी की लत

लॉस एंजेलिस, 10 मई (आईएएनएस)।अमेरिकी अभिनेत्री रीज विदरस्पून का कहना है कि उन्हें कॉफी की लत है और इससे उनके पति जिम टोथ चितित हैं।

विदरस्पून ने कहा, “मेरे पति मुझ पर भड़क जाते हैं। उनकी प्रतिक्रिया कुछ ऐसी होती है कि ‘तुम बहुत ज्यादा कॉफी पीती हो।’ मैं सुबह में सिर्फ दो कप कॉफी पीने की कोशिश करती हूं, लेकिन यह सिलसिला शाम चार बजे तक चलता रहता है। मैं बहुत उकता गई हूं।”

39 वर्षीया विदरस्पून ने कहा कि वह फिल्म के सेट की बजाय घर पर अपने बच्चों-एवा, डीकॉन और दो साल की टेनेसी के साथ ज्यादा थकान महसूस करती हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, मैं जब घर पर अपने बच्चों संग होती हूं, तो ज्यादा कॉफी पीती हूं। शाम के चार बजते हैं और मुझमें कमर सीधी करने व झपकी लेने की इच्छा होने लगती है। तब ऐसा लगता है कि ‘मुझे कॉफी पीनी पड़ेगी।”

‘हॉट पर्सूट’ फिल्म में उनके साथ काम कर चुकीं अभिनेत्री सोफिया वेर्गारा भी उनकी कॉफी की खपत को देखकर हैरान थीं।

सोफिया ने कहा, “मैंने कभी किसी को उनसे(विदरस्पून) ज्यादा कॉफी पीते नहीं देखा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493