विदरस्पून का परिधान संग्रह हाथों हाथ बिका

लॉस एंजेलिस, 10 मई (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री रीज विदरस्पून के परिधान संग्रह ‘ड्रैपर जेम्स’ को ऑनलाइन होते ही हाथों हाथ लिया गया है। उन्होंने इसे बुधवार को लांच किया था।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, विदरस्पून के परिधान संग्रह में शामिल डेर्बी ब्लैक लेदर बैग, सॉलिड ऐजहिल ड्रेस, ब्रिस्टोल शॉर्ट्स और बेले मियेड ड्रेस अब खरीदने के लिए ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध नहीं है। ये सब चीजें परिधान संग्रह ऑनलाइन होने के चंद घंटों बाद ही बिक गईं।

विदरस्पून ने इस परिधान संग्रह का नाम अपने दादा-दादी डोरोथिया ड्रैपर और विलियम जेम्स विदरस्पून के नाम पर रखा है। यह उनकी परवरिश को दर्शाता है और दक्षिण अमेरिका की फैशन परस्त महिलाओं की लोगों की नजरों में आने में मदद करता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493