मेड्रिड, 10 मई (आईएएनएस)। मेड्रिड मास्र्ट्स का फाइनल मुकाबला ब्रिटेन के एंडी मरे और स्पेन के राफेल नडाल के बीच खेला जाएगा।
मेड्रिड, 10 मई (आईएएनएस)। मेड्रिड मास्र्ट्स का फाइनल मुकाबला ब्रिटेन के एंडी मरे और स्पेन के राफेल नडाल के बीच खेला जाएगा।
नडाल ने सेमीफाइनल मैच में चेक गणराज्य के थॉमस बेरडिक को 7-6, 6-1 से हराया। नडाल सातवीं बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहंचे हैं।
दूसरी ओर, मरे ने सेमीफाइनल में जापान के केई निशिकोरी को हराया। मरे ने निशिकोरी के खिलाफ 6-3, 6-4 से जीत हासिल की।
मरे ने क्ले कोर्ट पर अपना शानदार फॉर्म जारी रखा है। बीते सप्ताह मरे ने म्यूनिख में अपने करियर का पहला क्ले कोर्ट खिताब जीता था।
dharmpath.com dharmpath