चेन्नई, 10 मई (आईएएनएस)। अभिनेता-फिल्मकार राघव लॉरेंस तेलुगू की सुपरहिट फिल्म ‘पटास’ के तमिल रीमेक में काम करने के लिए तैयार हैं।
लॉरेंस ने आईएएनएस को बताया, “मैं निर्देशन से थोड़े समय के लिए ब्रेक ले रहा हूं। मैं ‘पटास’ फिल्म के रीमेक में अभिनय कर रहा हूं। यह बहुत ही मजेदार फिल्म थी और इसमें काम कर मुझे बहुत मजा आने वाला है। मैं इस फिल्म के लिए एक उपयुक्त निर्देशक की तलाश में हूं।”
निर्माता आर.बी. चौधरी ने फिल्म के रीमेक अधिकार हासिल कर लिए हैं।
‘पटास’ की कहानी एक भ्रष्ट पुलिकर्मी के ईद-गिर्द घूमती है, जो एक घटना के बाद बदल जाता है।
लॉरेंस के पास दक्षिण सिनेमा के शीर्ष अभिनेताओं के लिए कुछ फिल्मों की कहानी भी तैयार है।
उन्होंने कहा, “मेरे पास सुपरस्टार रजनीकांत के लिए फिल्मों की दो कहानियां तैयार हैं। मैं अभिनेता पवन कल्याण के लिए भी एक फिल्म की कहानी पर काम कर रहा हूं। जैसे ही मैं इसे पूरा कर लूंगा मैं उनसे मिलूंगा। मैं फिल्म कंचन के दूसरे हिस्से की तैयारी भी कर रहा हूं।”
dharmpath.com dharmpath