रोनित, पल्लवी की ‘भुट्टा’ डेट

मुंबई, 10 मई (आईएएनएस)। टीवी धारावाहिक ‘इतना करो न मुझे प्यार’ में अलग हो चुके दंपति की भूमिका निभा रहे अभिनेता रोनित राय और अभिनेत्री पल्लवी कुलकर्णी को एक रोमांटिक ड्राइव डेट पर देखा जाएगा।

धारावाहिक से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि आने वाले एपीसोड में रोनित और पल्लवी अपनी कार से पुणे जा रहे होंगे और इस रोमांटिक ड्राइव डेट पर भुट्टे का मजा भी लेंगे।

मुंबई में अपने परिवार और बच्चों से दूर दोनों को अकेले में एक दूसरे के प्रति प्यार प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा।

सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले ‘इतना करो न मुझे प्यार’ में रोनित और पल्लवी के अलावा दर्शन पांड्या, सयंती घोष और अश्विनी कलसेकर भी काम कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493