यमन सेना, हौती ने संघर्ष विराम प्रस्ताव का स्वागत किया

साना, 10 मई (आईएएनएस)। यमन की सेना और शिया हौती विद्रोही समूह ने सऊदी अरब के पांच दिवसीय संघर्ष विराम प्रस्ताव का स्वागत किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सऊदी अरब ने शुक्रवार को यमन में मंगलवार से अगले पांच दिनों तक हवाई हमला रोके जाने की घोषणा की, क्योंकि इनके हमलों से मानवतावादी संकट पैदा हो गया है।

हौती प्रवक्ता हुसैन अल-एजी ने कहा, “हम सऊदी अरब के विदेश मंत्री अब्दल अल-जुबेर प्रस्तावित पांच दिवसीय मानवतावादी संघर्ष विराम का स्वागत करते हैं, जिसकी शुरुआत मंगलवार को होगी।”

यमन सेना के प्रवक्ता कर्नल शर्राफ गालेब लुकमान ने कहा, “क्रूर घेरेबंदी को रोकने, व्यावसायिक पोत को इजाजत देने और यमन के बंदरगाह में मानवतावादी सहायता को जाने देने के लिए कुछ भातृवत और मित्र राष्ट्रों के मानवतावादी संघर्ष विराम घोषित करने के प्रयास के आधार पर हम मानवतावादी संघर्ष विराम समझौते की घोषणा करते हैं, जिसकी शुरुआत मंगलवार से होगी।”

हौती विद्रोहियों के सीमावर्ती इलाके में गोलाबारी करने और सऊदी अरब के नागरिकों के मारे जाने के बाद शनिवार से हवाई हमले तेज हो गए थे।

सऊदी अरब ने हौती नेताओं को लक्ष्य बनाने की धमकी दी थी और साडा प्रांत के नागरिकों को बमबारी तेज होने को लेकर आगाह किया था।

सऊदी अरब नीत नौ देशों की गठबंधन सेना ने 26 मार्च से शिया हौती समूह और पूर्व राष्ट्रपति अली अब्दुल्ला सालेह के समर्थकों के खिलाफ अभियान शुरू किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493