असाफा पॉवेल बने वर्ष के सबसे तेज धावक

किंग्सटन (जमैका), 10 मई (आईएएनएस)। जमैका के फर्राटा धावक असाफा पॉवेल ने जमैका इंटरनेशनल इन्विटेशनल रेस की 100 मीटर स्पर्धा में इस वर्ष सबसे कम समय का रिकॉर्ड बनाया।

पॉवेल 9.84 सेकेंड में रेस पूरी कर वर्ष के सबसे तेज धावक बन गए।

समाचार वेबसाइट बीबीसी के अनुसार पिछले पांच वर्षो में 32 वर्षीय पॉवेल का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। पॉवेल ने अमेरिका के रायन बेले (9.93 सेकेंड) और हमवतन नेस्ता कार्टर (9.98 सेकेंड) को पीछे छोड़ा।

गौरतलब है कि पूर्व विश्व रिकार्डधारी पॉवेल पर पिछले साल डेपिंग के कारण प्रतिबंध लगा दिया गया था। उन्हें पिछले साल अप्रैल में प्रतिबंधित दवा ओक्सिलोर्फिन लेने का दोषी पाया गया था। उन्होंने इसका इस्तेमाल वर्ष-2013 में जमैका के राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के दौरान किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493