काठमांडू, 10 मई (आईएएनएस)। नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप में मृतकों की संख्या बढ़कर 8,019 पहुंच गई है।
गृह मंत्रालय की तरफ से जारी बयान के अनुसार, घायलों की संख्या 17,866 हो गई है। 25 अप्रैल को आए भूकंप में देशभर में व्यापक क्षति हुई है। यह 1934 के बाद से नेपाल में आया सबसे बड़ा भूकंप है।
अकेले काठमांडू में 1,222 लोगों की जानें गई हैं। 1200 लोगों के शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। शेष 22 शवों की पहचान नहीं हो पाई है।
जिला आपदा प्रबंधन कमेटी के अनुसार, राजधानी में 4,634 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 2,862 उपचार के बाद घर लौट चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath