नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)। टीवी रियलिटी शो ‘इमोशनल अत्याचार’ के सूत्रधार प्रवेश राणा का कहना है कि आज की युवा पीढ़ी के रिश्तों में गंभीरता की कमी है।
‘बिंदास’ चैनल पर ‘इमोशनल अत्याचार’ के पांचवे संस्करण का संचालन कर रहे प्रवेश (31) का कहना है कि युवा आदमी सिर्फ औपचारिकता के लिए प्रेमिका की चाह रखता है।
प्रवेश ने आईएएनएस को बताया, “आज की पीढ़ी के रिश्तों में गंभीरता नहीं है। आजकल गांभीर संबंधों के बजाए औपचारिक रिश्ते अधिक हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “ऐसे लोग जिन्हें अपने प्रेमी/प्रेमिका द्वारा धोखा मिलता है, अमूमन वही लोग प्यार को गंभीरता से लेते हैं। आज के युवा दोस्तों के सामाजिक दबाव की वजह से सिर्फ औपचारिकता के लिए प्रेमी और प्रेमिका बनाते हैं और इस तरह के रिश्तों का कोई आधार नहीं होने की वजह से ये जल्दी टूट भी जाते हैं।”
पेशे से मॉडल और पूर्व मिस्टर इंडिया प्रवेश 2009 में ‘बिग बॉस 3’ की वजह से चर्चा में आए थे।
dharmpath.com dharmpath