बेल्जियम में कैट महोत्सव का आगाज

ब्रसेल्स, 11 मई (आईएएनएस)। बेल्जियम के याप्रेस शहर में 44वां ‘फेस्टिवल ऑफ कैट्स’ का आयोजन किया गया, जिसमें विश्वभर से 50,000 लोगों ने हिस्सा लिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, यह महोत्सव कैटेनस्टोएट के नाम से भी जाना जाता है, जो कि हर साल तीन साल बाद मई के दूसरे रविवार को आयोजित किया जाता है।

याप्रेस मध्य युग में वस्त्र उद्योग के कारण समृद्ध हुआ था, लेकिन ऊन से बने कपड़े के कारण शहर के क्लॉथ हॉल में हजारों चूहे उमड़ गए थे। इस समस्या के निदान के लिए बिल्लियों को बुलाया गया था, लेकिन शहर फिर बिल्लियों से भर गया, जिसके बाद लोगों ने उन्हें क्लॉथ हॉल टावर से बाहर कर दिया।

महोत्सव के दौरान शहर को बिल्लियों की तरह सजाया जाता है और दुकानों में बिल्लियों से मिलता जुलता खिलौना तथा स्मरणीय वस्तु बेची जाती हैं।

सूत्रों के अनुसार, महोत्सव से याप्रस शहर में स्थानीय पर्यटन अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493