आस्ट्रेलियाई चिकित्सक ने आईएस पर हवाई हमलों की निंदा की

केनबरा, 11 मई (आईएएनएस)। सीरिया में आतंकवादी संगठन, इस्लामिक स्टेट (आईएस) के लिए काम कर रहे आस्ट्रेलिया के एक चिकित्सक ने आईएस पर हवाई हमलों की निंदा की है और कभी भी स्वदेश न लौटने का संकल्प लिया है। सोमवार को जारी मीडिया रपटों से यह जानकारी मिली।

समाचार चैनल ‘एबीसी’ के मुताबिक, तारिक कमलेह ने आस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड शहर के कई अस्पतालों में काम किया है और पश्चिमी आस्ट्रेलिया में एक चिकित्सक के तौर पर वह पंजीकृत है।

यह चिकित्सक पिछले महीने आईएस के एक वीडियो में नजर आया था। इस वीडियो में ही उसने यह खुलासा किया था कि वह आईएस के लिए काम करने के लिए सीरिया गया है।

इस महीने की शुरुआत में आस्ट्रेलिया हेल्थ प्रैक्टिसनर रेगुलेशन एजेंसी (एएचपीआरए) ने यह घोषणा की थी कि आस्ट्रेलिया के चिकित्सा बोर्ड ने कमलेह के चिकित्सा पंजीकरण के संबंध में नियामक कार्रवाई शुरू कर दी है।

हालांकि कमलेह ने अपने फेसबुक पृष्ठ पर एएचपीआरए को जवाब में एक पत्र पोस्ट किया है, जिसमें उसने कहा है कि वह कभी भी ऐसी गैरपेशेवर गतिविधि में लिप्त नहीं रहा है, जिससे उसका चिकित्सक-मरीज का रिश्ता प्रभावित हुआ हो।

कमलेह के फेसबुक पृष्ठ के मुताबिक, “मैंने काफी सोच-विचार के बाद यह फैसला किया है। मेरी आस्ट्रेलिया लौटने की कोई इच्छा नहीं है। मैं आखिरकार, घर लौट आया हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493