इस्लामाबाद, 11 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के संघ प्रशासित कबायली क्षेत्र (फाटा) में सोमवार को रिमोट से इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस का विस्फोट किया गया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई।
समाचार पत्र ‘डॉन’ की वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना बाजौर एजेंसी की ममोंद तहसील में हुई।
सूत्रों के मुताबिक, जिस समय सड़क किनारे लगे बम में विस्फोट हुआ, कबायली नेता मलक मुहम्मद जन उधर से गुजर रहे थे। वह हर क्षेत्र की तरफ जा रहे थे।
इस विस्फोट में सरकार समर्थित कबायली नेता और उसके दो अंगरक्षकों की मौत हो गई है, जबकि उनका वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
dharmpath.com dharmpath