आईवीआरसीएल को मिला 3624 करोड़ रुपये का ठेका

मुंबई, 11 मई (आईएएनएस)। निर्माण और इंजीनियरिंग क्षेत्र की कंपनी आईवीआरसीएल लिमिटेड को सऊदी अरब के आंतरिक मामलों के मंत्रालय से 3,624 करोड़ रुपये का एक ठेका मिला है। कंपनी ने यह जानकारी यहां एक बयान में दी।

शेयर बाजार को दी गई नियमित सूचना में कहा गया है कि कंपनी के सऊदी अरब कार्यालय को यह ठेका मिला है। इसके तहत कंपनी सऊदी अरब के एक दक्षिणी क्षेत्र में प्रीफैब्रिकेटेड आवासीय परिसर का निर्माण करेगी।

बयान में कहा गया है कि ठेके के तहत कंपनी सऊदी अरब के तीन क्षेत्रों- धरन अल जैनूबी, अल कामा और आसिर क्षेत्र- में सीमा रक्षकों के लिए बड़े पैमाने पर आवासीय मकानों तथा अन्य सहायक सुविधाओं का निर्माण करेगी।

बयान के मुताबिक, तीनों स्थानों पर कुल 513 भवनों का निर्माण किया जाएगा।

परियोजना को 36 महीने में पूरा किया जाना है और इसके तहत कंपनी अपार्टमेंट मकानों के अलावा, प्रशासनिक भवन, मस्जिद, स्कूल, मनोरंजन भवन, अग्निशामक भवन, अस्पताल भवन, शॉपिंग सेंटर, खेल के मैदान, गोदामों, जल प्रसंस्करण भवन, ईंधन केंद्र और अवजल प्रसंस्करण भवनों का भी निर्माण करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493