रियो डी जनेरियो, 11 मई (आईएएनएस)। स्थानीय मीडिया में आई कुछ अपुष्ट खबरों के अनुसार स्पेन का अग्रणी फुटबाल क्लब बार्सिलोना ब्राजीलियाई खिलाड़ी गार्सन से करार कर सकता है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार 17 वर्षीय गार्सन के पिता मारकाओ इन दिनों बार्सिलोना के दौरे पर हैं और उन्होंने नेमार के परिवार से भी बात की है। ब्राजीलियाई स्टार नेमार बार्सिलोना के लिए खेलते हैं।
बार्सिलोना के अलावा इंग्लिश क्लब चेल्सी, मैनचेस्टर युनाइटेड और इटली के क्लब जुवेंतस ने भी गार्सन में दिलचस्पी दिखाई है।
गार्सन फिलहाल ब्राजील के फ्लुमिनेंस से जुड़े हैं। माना जा रहा है कि उन्होंने इस साल उरुग्वे में आयोजित हुए दक्षिण अमेरिका की अंडर-20 चैम्पियनशिप में अपने प्रदर्शन से अंतर्राष्ट्रीय क्लबों का ध्यान आकर्षित किया।
dharmpath.com dharmpath