काठमांडू, 11 मई (आईएएनएस)। नेपाल में भूगर्भविज्ञानियों ने चेतावनी दी है कि 25 अप्रैल के विनाशकारी भूकंप के बाद आए लगातार झटकों से यहां के लगभग 20 हिमनदों के लिए गंभीर खतरा पैदा हो गया है। यह खतरा इतना गंभीर है कि इससे हिमनद फट भी सकते हैं।
कांतिपुर न्यूज में सोमवार को प्रकाशित रपट के मुताबिक, विशेषज्ञों ने माउंट एवरेस्ट के नजदीक स्थित इन हिमनदों के निचले क्षेत्रों में रह रहे लोगों को चेतावनी दी है कि वे चौकस रहें।
नेपाल के राष्ट्रीय भूकंपविज्ञान रिकॉर्ड केंद्र के मुताबिक, रविवार शाम तक भूकंप बाद के 160 से अधिक झटके दर्ज किए गए।
नेपाल विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर मेटरोलॉजी एंड हाइड्रोलॉजी के प्रमुख रिजन भक्त कायस्थ ने कहा कि भूकंप बाद के लगातार झटकों से हिमनदों के आसपास की जमीन काफी कमजोर हो गई है।
भूकंप जोखिम वाले क्षेत्रों में स्थित 20 अतिसंवेदनशील हिमनदों में से तीन हिमनद झीलें -थुलागी, शो रोल्पा और इमजा- एक गंभीर खतरा पैदा कर सकती हैं।
dharmpath.com dharmpath