किसमें है शशि कपूर जैसा सौंदर्य!

मुंबई, 11 मई (आईएएनएस)। अनुभवी अभिनेता ऋषि कपूर को लगता है कि बॉलीवुड में तीन अभिनेता ऐसे हैं, जो दिग्गज अभिनेता और उनके चाचा शशि कपूर की तरह खूबसूरत हैं और वो तीन अभिनेता हैं-सलमान खान, ऋतिक रोशन और उनके बेटे रणबीर कपूर।

ऋषि ने रविवार को ट्विटर पर लिखा, “शशि कपूर के बाद सलमान खान ही खूबसूत अभिनेता हैं। वह क्या कमाल लगते हैं।”

ऋषि ने ट्विटर पर अपने चाचा शशि कपूर के बारे में अपनी भावनाएं और राय जाहिर की, जिन्हें रविवार को मुंबई के पृथ्वी थियेटर में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया गया।

उन्होंने आगे लिखा, “माफ करना, ऋतिक मेरे बच्चे, तुम्हें कैसे भूल सकता हूं। सॉरी डुग्गु, तुम तो यूनानी देवता लगते हो। लव यू बच्चा।”

बेटे रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘बेशरम’ में काम कर चुके ऋषि ने खूबसूरत अभिनेताओं के बारे में बात करते हुए रणबीर का भी नाम लिया।

उन्होंने लिखा, “लेकिन मेरे लिए तो मेरा बेटा मेरी आंख का तारा है। एक फिल्मी हीरो को जैसा होना चाहिए, बिल्कुल वैसा ही है रणबीर। जय माता दी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493