मुंबई, 11 मई (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 401.91 अंकों की तेजी के साथ 27,507.30 पर और निफ्टी 133.75 अंकों की तेजी के साथ 8,325.25 पर बंद हुआ।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 144.03 अंकों की तेजी के साथ 27,249.42 पर खुला और 401.91 अंकों या 1.48 फीसदी तजी के साथ 27,507.30 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,544.24 के ऊपरी और 27,231.28 के निचले स्तर को छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 51.70 अंकों की तेजी के साथ 8,243.20 पर खुला और 133.75 अंकों या 1.63 फीसदी तेजी के साथ 8,325.25 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 8,332.75 के ऊपरी और 8,224.65 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी दर्ज की गई। मिडकैप 217.75 अंकों की तेजी के साथ 10,453.96 पर और स्मॉलकैप 138.56 अंकों की तेजी के साथ 10,967.62 पर बंद हुआ।
बीएसई के 12 में से 11 सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। वाहन (2.52 फीसदी), धातु (2.52 फीसदी), बैंकिंग (2.40 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (2.27 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवाएं (1.69 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई।
बीएसई के एक मात्र सेक्टर तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.32 फीसदी) में गिरावट रही।
dharmpath.com dharmpath