म्यूमिख, 11 मई (आईएएनएस)। जर्मनी के अग्रणी क्लब बायर्न म्यूनिख के कोच पेप गुआर्डियोला ने मीडिया में आई उन खबरों का सोमवार को खंडन किया है, जिसमें कहा गया है कि वह अगले सत्र में इंग्लिश प्रीमियर टीम मैनचेस्टर सिटी से जुड़ सकते हैं।
गुआर्डियोला ने साफ किया वह अपने क्लब से जुड़े रहेंगे।
बुंदेसलीगा चैम्पियन बायर्न म्यूनिख को अपने पिछले चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इसमें पिछले हफ्ते चैम्पियंस लीग सेमीफाइनल के पहले चरण में बार्सिलोना से मिली 0-3 की हार भी शामिल है।
इन नतीजों के बाद ऐसी अटकलें लगाई जाने लगी थीं कि जल्द ही गुआर्डियोला बायर्न से अलग होकर सिटी से जुड़ जाएंगे।
गुआर्डियोला ने इन अटकलों को खारिज करते हुए कहा, “मैं पहले भी कई बार कह चुका हूं कि बायर्न और मेरा करार खत्म होने में अभी एक साल बाकी है। मैं यहां अगले सत्र में भी रहूंगा। इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं कहना चाहता।”
dharmpath.com dharmpath