ऑडी ने भारत में लांच की आरएस7 स्पोर्टबैक

मुंबई, 11 मई (आईएएनएस)। मशहूर जर्मन लक्जरी कार निमार्ता ऑडी ने आज अपनी प्रसिद्ध स्पोर्टी तेज तर्रार कार नई ऑडी आरएस7 स्पोर्टबैक का नवीनतम संस्करण भारतीय बाजार में लांच कर दिया।

ऑडी की इस कार की कीमत मुंबई और दिल्ली में आईएनआर 14,020,750 रुपये (ऐक्स शोरूम) है।

ऑडी इंडिया के प्रमुख जो किंग ने कहा, “हमारे फलसफे के अनुसार ही ऑडी आरएस7 स्पोर्टीनेस, प्रगतिशीलता और परिष्कार का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत करती है। हमें विश्वास है कि नई ऑडी आरएस7 स्पोर्टबैक हमारे ब्रांड को भारत के लक्जरी स्पोर्टकार सेगमेंट में और ज्यादा पुख्ता करेगी।”

हाइब्रिड ऐल्युमीनियम डिजाइन वाली ऑडी आरएस7 स्पोर्टबैक का वजन अन्य ऑल-स्टील बॉडी वाली कारों के मुकाबले लगभग 15 प्रतिशत कम है।

किंग ने आगे कहा, “नई ऑडी आरएस7 स्पोर्टबैक आरएस मॉडलों के रुतबे को हमारे ब्रांड की उत्कृष्ट, शीर्ष ऐथलीट कार के तौर पर कायम रखती है। नई ऑडी आरएस7 स्पोर्टबैक के लांच से पहले लिमिटेड ऐडिशन ऑडी आर8 एलएमएक्स तथा पूरी तरह नई ऑडी टीटी कूपे भारतीय बाजार में लांच हो चुकी है। हमें विश्वास है कि इस सेगमेंट में हम अपनी लीडरशिप को मजबूत करेंगे तथा अपनी वृद्धि को तेज करेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493