आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारत चौथे स्थान पर पहुंचा

दुबई, 11 मई (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा सोमवार को जारी ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारत चार अंकों और दो स्थान के लाभ के साथ चौथे पायदान पर पहुंच गया।

दक्षिण अफ्रीका अभी भी शीर्ष पर बना हुआ है तथा उसने दूसरे स्थान पर मौजूद आस्ट्रेलिया से अपनी बढ़त में छह अंकों की वृद्धि करते हुए कुल 22 अंकों की बढ़त ले ली।

मध्यक्रम में भी ताजा रैंकिंग ने फेरबदल किए हैं। तीसरे क्रम पर मौजूद न्यूजीलैंड और सातवें पायदान पर मौजूद श्रीलंका के बीच मात्र तीन अंकों का अंतर रह गया है।

इंग्लैंड (97 अंक) पांचवें और पाकिस्तान इतने ही अंक के साथ छठे पायदान पर है। आठवें पायदान पर मौजूद वेस्टइंडीज ने पांच रेटिंग अंकों की बढ़त हासिल की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493