चिरंजीवी की 150वीं फिल्म अगस्त में आएगी

हैदराबाद, 12 मई (आईएएनएस)। अभिनेता से राजनेता बने के. चिरंजीवी ने सात साल बाद अपनी 150वीं फिल्म के साथ पर्दे पर वापसी का मन बनाया है।

इस फिल्म का निर्देशन पुरी जगन्नाथ करेंगे, जो चिरंजीवी के जन्मदिन पर 22 अगस्त को प्रदर्शित होगी।

जगन्नाथ और चिरंजीवी के बेटे अभिनेता रामचरन तेजा ने सोमवार को इस खबर की पुष्टि की। दोनों मिलकर इस फिल्म का निर्माण करेंगे।

जगन्नाथ इस परियोजना को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “किसने सोचा था कि जो व्यक्ति कभी चिरंजीवी की फिल्मों के लिए थिएटरों की सजावट किया करता था, वह उनकी 150वीं फिल्म निर्देशन करेगा।”

रामचरन ने भी इस बात की पुष्टि की है कि जगन्नाथ इस बहु-प्रतीक्षित फिल्म का निर्देशन करेंगे।

तेलुगू सिनेमा के इतिहास में सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक चिरंजीवी ने राजनीति में जाने के लिए 2008 में फिल्में छोड़ दी थी। उन्होंने 2008 में प्रजाराज्यम पार्टी का गठन किया था, लेकिन 2009 के चुनाव में उन्हें असफलता का मुंह देखना पड़ा था।

साल 2011 में चिरंजीवी ने प्रजाराज्यम का विलय कांग्रेस में करा दिया। इसके बाद उन्हें राज्यसभा के लिए नामित किया गया। वह केंद्रीय मंत्री भी रहे।

साल 1978 में ‘प ुनाधिरल्लु’ फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले चिरंजीवी आज भी आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में लोकप्रिय हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493