‘इशकजादे’ 3 साल की हुई

मुंबई, 12 मई (आईएएनएस)। अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा अभिनीत ‘इशकजादे’ फिल्म को सोमवार को रिलीज हुए पूरे तीन साल हो गए। इस मौके पर परिणीति को पुरानी यादों ने घेर लिया।

मुंबई, 12 मई (आईएएनएस)। अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा अभिनीत ‘इशकजादे’ फिल्म को सोमवार को रिलीज हुए पूरे तीन साल हो गए। इस मौके पर परिणीति को पुरानी यादों ने घेर लिया।

हबीब फैजल निर्देशित ‘इशकजादे’ 11 मई 2012 को रिलीज हुई थी। यह अर्जुन की पहली फिल्म है।

परिणीति ने सोमवार को ट्विटर पर लिखा, “मेरी ‘इशकजादे’ तीन साल की हो गई। सर्वाधिक खास फिल्मों में से एक। हमेशा।”

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, “इशकजादे’ के तीन साल। वक्त कहां निकल जाता है। बाबा (अर्जुन) मुझे अपने साथ काम करने का एक और मौका दो। बाबा मैं तुम्हारी जूनियर हूं।”

अर्जुन (29) ने भी अपने प्रशंसकों को बेशर्त इतना सहयोग करने के लिए शुक्रिया कहा।

उन्होंने लिखा, “आप सभी का आपके प्यार एवं सहयोग के लिए धन्यवाद। मैं आपके बिना कुछ नहीं हूं। अर्जुन कपूर के तीन साल।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493