नवाज शरीफ अफगानिस्तान पहुंचे

काबुल, 12 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ मंगलवार को एक दिवसीय आधिकारिक दौरे पर अफगानिस्तान पहुंच गए हैं।

‘खामा प्रेस’ की रपट के मुताबिक, शरीफ के साथ उनके राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेशी मामलों के सलाहकार सरताज अजीज, सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ, विदेश सचिव एजाज अहमद चौधरी, वित्त मंत्री इशाक डार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी हैं।

अफगानिस्तान के विदेश मंत्री सलाहुद्दीन रबानी ने काबुल के हामिद करजई अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल की अगवानी की।

अपने इस दौरे के दौरान शरीफ अफगानिस्तान के राष्ट्रपति मोहम्मद अशरफ गनी और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अब्दुल्ला अब्दुल्ला से मिलेंगे।

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के अधिकारियों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता भी होगी।

दोनों पक्ष द्विपक्षीय संबंधों, क्षेत्रीय सुरक्षा, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और अफगान पुनर्वास प्रक्रिया पर चर्चा करेंगे।

गौरतलब है कि पिछले साल सितंबर में राष्ट्रीय एकता सरकार (एनयूजी) के गठन के बाद यह शरीफ की पहली अफगानिस्तान यात्रा है। इससे पहले उन्होंने 30 नवंबर, 2013 को अफगानिस्तान का दौरा किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493