लॉस एंजेलिस, 12 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेत्री जैन्युअरी जोन्स बेटे की तबीयत नासाज होने की वजह से अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा से नहीं मिल पाईं।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, जैन्युअरी (37) को बेटा जैंडर (3) है। उनका कहना है कि अपनी निजी व पेशेवर जिंदगी में तालमेल बिठाना एक चुनौती है। वह जरूरत पड़ने पर त्याग करने के लिए भी तैयार हैं।
ब्रिटेन की ‘ओके! मैगजीन’ ने जैन्युअरी के हवाले से कहा, “यह एक चुनौती है, लेकिन मैं इस चुनौती का सामना करने वाली अकेली मां नहीं हूं। मैं तालमेल बैठाती हूं और त्याग करती हूं।”
उन्होंने बताया, “मुझे अमेरिका के राष्ट्रपति से मिलने के लिए स्मिथसोनियन म्यूजियम जाना था, लेकिन अपने बेटे के बीमार होने की वजह से मैं नहीं जा सकी।”
वह अपनी जिंदगी से संतुष्ट हैं, लेकिन अभी भी बेहतर करना चाहती हैं।
dharmpath.com dharmpath